Breaking News

हमारे वृद्धजन हमारा स्वाभिमान भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर। वृद्धजनों के सम्मान के साथ सेवा का संकल्प, जल्द अयोध्या तीर्थ ले जाने का कलेक्टर ने दिया वचन

 

राजगढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत रविवार को राजगढ़ वृद्धाश्रम में वरिष्ठजनों के सम्मान एवं सेवा का भावपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, व्यापारी प्रकोष्ठ, प्रशासनिक अधिकारियों एवं सामाजिक संस्थाओं ने वृद्धजनों के साथ आत्मीय समय बिताया और उनके साथ बैठकर सामूहिक भोजन किया।

 

कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने वृद्धजनों का पुष्पहार पहनाकर उपहार देकर सम्मान किया तथा उनसे संवाद कर उनका हालचाल जाना। लंबे समय बाद अपने बीच जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को आत्मीयता के साथ देखकर वृद्धजनों में भी प्रसन्नता दिखाई दी।

मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 साल की सेवा संकल्प अभियान हम राजनीति में सेवा करने आये है देश के प्रधानमंत्री अपने सेवक के रूप में जो कार्य किया उसको आगे बढ़ने का काम हम लोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चल रहा है उसी के तहत आज हमारे वृद्धजनों का हम लोग आशीर्वाद लेने आए।

कलेक्टर ने दिया अयोध्या तीर्थ यात्रा का वचन

 

कार्यक्रम में कलेक्टर महोदय श्री गिरीश मिश्रा ने वृद्धजनों से आत्मीय संवाद करते हुए उन्हें शीघ्र ही अयोध्या तीर्थ यात्रा पर ले जाने का वचन दिया। कलेक्टर के इस आश्वासन से वृद्धजनों में विशेष उत्साह और खुशी का माहौल दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनके जीवन के इस पड़ाव पर सम्मान, अपनत्व और खुशियां देना हम सभी का दायित्व है। रिसोर्स सेवा संकल्प अभियान को जिला प्रभारी दिलबर यादव एवं पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा जीने भी संबोधित किया ।

 

व्यापारी प्रकोष्ठ ने किया फल वितरण

 

कार्यक्रम में भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ जिला राजगढ़ की भी सक्रिय सहभागिता रही। व्यापारी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं एवं व्यापारियों द्वारा वृद्धजनों को फल वितरित किए गए। प्रदेश संयोजक श्री धीरज जी खंडेलवाल के मार्गदर्शन में व्यापारी प्रकोष्ठ द्वारा सामाजिक सरोकारों से जुड़े सेवा कार्यों में सहभागिता की जा रही है।

 

ब्रह्माकुमारी संस्थान ने बांटी शॉल, आयुष विभाग ने की स्वास्थ्य जांच

 

ब्रह्माकुमारी संस्थान की मधु दीदी की ओर से वृद्धजनों को शॉल प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं आयुष विभाग द्वारा वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक औषधियों की किट उपलब्ध कराई गई। इस दौरान वृद्धजनों को उपहार भी प्रदान किए गए।

 

कार्यक्रम को सफल बनाने में एडिशनल सीईओ श्री अर्पित गुप्ता का विशेष योगदान रहा। वहीं जिला मीडिया प्रभारी श्री आनंद त्रिपाठी कार्यक्रम के प्रभारी रहे तथा उन्होंने कार्यक्रम का संचालन भी किया।

 

सेवा के साथ आत्मीयता का संदेश

 

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने वृद्धजनों के साथ बैठकर भोजन किया। इस दौरान किसी प्रकार का औपचारिक अंतर दिखाई नहीं दिया, बल्कि सभी ने परिवार के सदस्यों की तरह वृद्धजनों के साथ समय बिताया और उनकी बातें सुनीं। वक्ताओं ने कहा कि वृद्धजनों की सेवा केवल एक सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति में इसे कर्तव्य और संस्कार माना गया है।

 

। इस अवसर, जिला महामंत्री देवीसिंह जी, , पूर्व जिलाध्यक्ष दीपेंद्र जी, कोषाध्यक्ष शैलेश जी गुप्ता, मनोज जी हाड़ा, व्यापारी प्रकोष्ठ जिला सहसंयोजक हरीश खंडेलवाल, जिला मीडिया प्रभारी आनंद त्रिपाठी, सह-मीडिया प्रभारी जगदीश दास, मंडल अध्यक्ष सचिन मौर्य, मनीष जोशी सहित विधानसभा एवं मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि सेवा केवल सामग्री देने तक सीमित नहीं है, बल्कि किसी के साथ बैठना, उसकी बात सुनना, उसका सम्मान करना और उसे अपनेपन का एहसास कराना भी सच्ची सेवा है।

Related Articles

Back to top button