Breaking News
आंगन मिलन समारोह में हितग्राहियों का सम्मान, योजनाओं के लाभ पर साझा किए अनुभव

राजगढ़। आंगन मिलन समारोह के अंतर्गत सोमवार को आंगनबाड़ी केंद्र पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लाड़ली लक्ष्मी योजना से जुड़ी बालिकाओं, लाड़ली बहना योजना की माताओं, गर्भवती एवं धात्री माताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं, आशा कार्यकर्ताओं तथा मातृ सहयोगिनी समिति के सदस्यों का सम्मान किया गया।
इस दौरान हितग्राहियों ने शासन की विभिन्न योजनाओं से मिल रहे लाभों को लेकर अपने अनुभव साझा किए। महिलाओं एवं बालिकाओं ने आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से मिल रही सेवाओं और योजनाओं से प्राप्त लाभों के बारे में भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने महिला एवं बाल विकास से जुड़ी योजनाओं के महत्व पर चर्चा की।


