Breaking News

ब्यावरा में सेवा एवं राष्ट्र समर्पण के संकल्प के साथ सेवा यात्रा के यात्रियों के साथ राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री पंवार और सांसद श्री नागर ने किया सिविल अस्पताल में श्रमदान और पौधारोपण

राजगढ़    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण एवं राष्ट्रसेवा के 25 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत वाराणसी से वडनगर तक निकाली जा रही ‘सेवा यात्रा’ का गत दिवस शाम को ब्यावरा शहर में आगमन हुआ। इसके पश्चात सोमवार को प्रदेश सरकार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मछुआ कल्‍याण एवं मत्‍स्‍य विकास विभाग श्री नारायण सिंह पंवार ने सेवा यात्रा में शामिल यात्रियों के साथ सहभागिता कर जनसेवा एवं राष्ट्र समर्पण के संकल्प के साथ ब्यावरा स्थित सिविल अस्पताल में यात्रियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री पंवार ने यात्रियों के साथ अस्पताल में भर्ती मरीजों से आत्मीय भेंट कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना तथा फल वितरित किए। उन्होंने नागरिकों से स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं निरोगी जीवन के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।

 

इसी क्रम में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री पंवार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति को प्रकृति के संरक्षण के लिए अपने जीवन में पौधरोपण और पर्यावरण संवर्धन को जनआंदोलन का स्वरूप देने का प्रयास करना चाहिए। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री पंवार ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिष्ठा की ऐसी प्रेरणादायी यात्रा है, जिसमें राष्ट्रहित सदैव सर्वोपरि रहा है। वाराणसी से वडनगर तक की यह सेवा यात्रा प्रधानमंत्री जी के इसी सेवाभाव और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। सेवा का यह भाव केवल किसी एक दिन या अभियान तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक संवेदनशीलता और समर्पण के साथ पहुंचना ही सच्ची जनसेवा है। उन्होंने कहा कि ब्यावरा की धरती पर सेवा यात्रियों का स्वागत करना हम सभी के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है।

 

कार्यक्रम के पश्चात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री पंवार ने प्रधानमंत्री श्री मोदी की 25 वर्षों की सेवा, समर्पण एवं राष्ट्रनिष्ठा की प्रेरणा को जन-जन तक पहुंचाने वाली सेवा यात्रा में सहभागी सभी यात्रियों को आगामी यात्रा के लिए रवाना किया तथा उनके मंगलमय एवं सफल यात्रा की शुभकामनाएँ दीं।

Related Articles

Back to top button