. राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री टेटवाल के सहयोग से आईटीआई छात्र का ओमान में 12 लाख के पैकेज पर चयन

राजगढ़ कैरियर प्राइवेट आईटीआई सारंगपुर के छात्र दुर्गेश चंद्रवंशी का जिंदल स्टील, ओमान में 12 लाख रुपए वार्षिक पैकेज पर चयन हुआ है। दुर्गेश चंद्रवंशी, निवासी ग्राम गुलावता, तहसील सारंगपुर ने वर्ष 2025 में कैरियर प्राइवेट आईटीआई सारंगपुर से इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में प्रशिक्षण पूर्ण किया था।इसके बाद आगे की ट्रेनिंग के लिए प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कौशल विकास एवं रोजगार विभाग श्री गौतम टेटवाल के सहयोग एवं मार्गदर्शन से दुर्गेश का भोपाल स्थित सि
ग्लोबल स्किल पार्क में चयन हुआ। ग्लोबल स्किल पार्क में प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद दुर्गेश का जिंदल स्टील, ओमान में 12 लाख रुपए के पैकेज पर चयन हुआ।
दुर्गेश की इस उपलब्धि से उसके परिवार एवं कैरियर प्राइवेट आईटीआई सारंगपुर में खुशी का माहौल है। संस्था के संचालकगण ने छात्र की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री टेटवाल के सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए उनका आभार व्यक्त किया। संस्था के संचालकों ने कहा कि कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध हो रहे हैं। दुर्गेश का विदेश में अच्छे पैकेज पर चयन क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है।




