Breaking News

सहकारी संस्था माचलपुर में कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

राजगढ़    कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा शुक्रवार को मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान अंतर्गत कार्यालय सहकारी संस्था मर्यादित, माचलपुर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई), प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना एवं सांझा चूल्हा योजना के अंतर्गत संचालित व्यवस्थाओं एवं वितरण की स्थिति की समीक्षा की गई। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने सांझा चूल्हा योजना के तहत खाद्यान्न वितरण की दिनांकवार स्थिति एवं दिनांकवार स्टॉक की जानकारी ली। वितरण के लिए शेष चावल की मात्रा की समीक्षा करते हुए उपलब्ध चावल की बोरियों की गिनती भी कराई गई तथा भौतिक स्टॉक का सत्यापन किया गया।

 

निरीक्षण के दौरान स्टॉक पंजी का अवलोकन कर पंजी में दर्ज स्टॉक एवं मौके पर उपलब्ध वास्तविक स्टॉक का मिलान भी कराया गया। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने खाद्यान्न वितरण से संबंधित अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला आपूर्ति अधिकारी श्रीमती स्वाति वायकर, सहायक आपूर्ति अधिकारी श्रीमती हुमा हुजूर एवं नायब तहसीलदार श्री सुनील वर्मा उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button