8 लाख रुपए की लागत से निर्मित ओपन जिम का राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री पंवार ने किया शुभारंभ*

राजगढ़ रविवार को विधानसभा ब्यावरा की राजन सिटी में क्षेत्रवासियों को स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली के लिए नई सुविधा की सौगात मिली। लगभग 8 लाख रुपए की लागत से निर्मित ओपन जिम उपकरण एवं आवश्यक सामग्री का प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग श्री नारायण सिंह पंवार ने शुभारंभ किया।इस अवसर पर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री पंवार ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए बेहतर खेल एवं व्यायाम सुविधाओं का विकास आवश्यक है। ओपन जिम की सुविधा से क्षेत्र के युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा नियमित व्यायाम के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।
कर्यक्रम के दौरान ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण भी किया गया। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री पंवार ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।




