उत्तर प्रदेश
चित्रकूट में बहू-बेटी सम्मेलनों का आयोजन

लखनऊ (SHABD) :चित्रकूट में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत बहू-बेटी सम्मेलनों का आयोजन किया गया। एंटी रोमियो टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, महिला हेल्पलाइन, साइबर अपराध से बचाव और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया। 1090, 181, 112 और साइबर हेल्पलाइन 1930 सहित जरूरी नंबरों की जानकारी दी गई। पुलिस ने महिलाओं से इन सेवाओं का निर्भीक होकर उपयोग करने की अपील की।




