Breaking News

पुलिस ने दो महिलाओं समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में शादी के नाम पर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हरदोई के बिलग्राम क्षेत्र निवासी राजकुमार को शादी कराने के नाम पर कुछ लोगों ने संपर्क किया और WhatsApp पर लड़की की तस्वीर भेजी। रिश्ता पसंद आने के बाद आजमगढ़ के बरदह स्थित बांधवा महादेव मंदिर में पूरे रीति-रिवाज से शादी कराई गई।

 

शादी में वर पक्ष ने दुल्हन को सोने के आभूषण, 80 हजार रुपये नकद और कपड़े दिए। इसके बाद राजकुमार दुल्हन को लेकर घर के लिए निकले। आरोप है कि बंधवा मोड़ के पास दुल्हन के कथित पिता और साथियों ने दूल्हे को गाड़ी से उतार दिया और दुल्हन को लेकर फरार हो गए।

 

शिकायत के बाद पुलिस ने दो महिलाओं समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से नकदी, जेवर और दो बाइक बरामद हुई हैं।

Related Articles

Back to top button