भोपालमध्यप्रदेश
भोपाल में 12-13 सितंबर को होगी प्रचार प्रसार विभाग की प्रांतीय बैठक
जिले से प्रचार, सोशल मीडिया समेत विभिन्न दायित्ववान कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य

भोपाल। प्रचार प्रसार विभाग की प्रांतीय बैठक आगामी 12 एवं 13 सितंबर को सुंदरवन गार्डन, बैरागढ़ रोड, भोपाल में आयोजित की जाएगी। बैठक का उद्देश्य जिलों में प्रचार एवं सोशल मीडिया सहित विभाग के विभिन्न प्रमुख आयामों के कार्यों को सुगमता एवं प्रभावी रूप से प्रारंभ करना है।
बैठक में प्रत्येक जिले से जिला प्रचार प्रसार प्रमुख एवं सह, जिला सोशल मीडिया प्रमुख एवं सह, मीडिया संपर्क प्रमुख एवं सह, प्रसार प्रमुख एवं सह तथा पालक अधिकारी (पुंज प्रभारी) की उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी सूचना के अनुसार सभी अपेक्षित कार्यकर्ताओं को 12 सितंबर की रात 8 बजे तक बैठक स्थल पर पहुंचना होगा। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को डायरी-पेन साथ लाने तथा पत्रक में दिए गए बिंदुओं के अनुसार वृत्त तैयार कर साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं।


