Breaking News
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारी बारिश की संभावनाओं के मद्देनजर सभी संबंधित एवं प्रभावित जिलों के कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संभावित परिस्थितियों को देखते हुए अग्रिम तैयारियां करने तथा आवश्यक संसाधनों को पहले से जुटाकर तैनात रखने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने विशेष रूप से आज शाम भारी बारिश की चेतावनी तथा कल दोपहर उत्तरी मध्यप्रदेश में भारी बारिश के अलर्ट को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन को पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए राहत एवं बचाव संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और आवश्यकता अनुसार तत्काल कार्रवाई की जाए।




