RAJGARH

राजगढ़ पंचायत सचिव संगठन में नई जिम्मेदारियां, जगदीश गुर्जर बने जिला अध्यक्ष,  

राजगढ़।
मध्यप्रदेश पंचायत सचिव संगठन द्वारा जारी संघ अधिसूचना के अनुसार राजगढ़ जिले की संगठनात्मक इकाई में नई नियुक्तियां की गई हैं। यह निर्णय 11-12 जुलाई 2026 को मण्डला में आयोजित राज्य स्तरीय द्विवसीय चिंतन शिविर एवं वार्षिक सम्मेलन में प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा लिए गए निर्णयों के अनुपालन में किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा द्वारा जारी आदेश में संगठन के संविधान में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राजगढ़ जिले में पंचायत सचिव संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जगदीश गुर्जर, सचिव जनपद पंचायत राजगढ़ को जिला पंचायत सचिव संगठन का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं बजरंग शर्मा, सचिव जनपद पंचायत खिलचीपुर को प्रभारी जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आदेश में उल्लेख किया गया है कि मुख्य जिला अध्यक्ष एवं प्रभारी जिला अध्यक्ष के निर्देशन में संगठन की ब्लॉक इकाइयां संगठनात्मक गतिविधियों का संचालन करेंगी। साथ ही इस नियुक्ति की सूचना संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं जिला प्रशासन को भी प्रेषित की गई है।

Related Articles

Back to top button