उत्तर प्रदेश
केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज लखनऊ में दो दिवसीय चिंतन शिविर का शुभारंभ किया

लखनऊ (SHABD) : केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज लखनऊ में विकसित युवा बनायेगा विकसित भारत थीम पर आधारित दो दिवसीय चिंतन शिविर का शुभारंभ किया। शिविर को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करने के लिए युवाओं को राष्ट्र-निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया। इस शिविर में 190 से अधिक जिला युवा अधिकारियों और माई भारत-एनएसएस पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा खड़से, प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव और भारत सरकार युवा कार्यक्रम विभाग की सचिव डॉ. पल्लवी जैन गोविल भी उपस्थित थीं।




