Breaking News

विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित

 

राजगढ़

विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस राजगढ़ में स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा “रोजगार–स्वरोजगार मार्गदर्शन कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। प्राचार्य डॉ वी.बी. खरे ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी युग में तकनीकी एवं व्यावसायिक कौशल के साथ आत्मविश्वास, नवाचार तथा उद्यमशीलता की भावना सफलता की कुंजी है। कार्यक्रम में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान निदेशक श्री अनिमेष मालवीय ने विद्यार्थियों को वर्तमान रोजगार परिदृश्य, कौशल विकास, स्वरोजगार के अवसर, स्टार्टअप, उद्यमिता तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। जीवन बीमा निगम के प्रबंधक श्री देवेंद्र यादव और श्री हिमांशु राय ने बीमा क्षेत्र में रोजगार के अवसरों के संबंध में चर्चा करते हुए विद्यार्थियों की जिज्ञासा का समाधान किया।

Related Articles

Back to top button