Breaking News

 वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

 

राजगढ़ विकासखण्ड खिलचीपुर के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले, अनुविभागीय (राजस्‍व) अधिकारी खिलचीपुर श्रीमती अंकिता जैन सहित समस्त विकासखण्ड स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में शासकीय उत्कृष्ट उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय खिलचीपुर, पीएम श्री कन्या उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय खिलचीपुर, मॉडल उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय खिलचीपुर में लगभग 1000 से अधिक पौधे रोपे गए।

 

साथ ही 400 से अधिक छात्रों के साथ नगर वन क्षेत्र खिलचीपुर में वन विभाग के तत्वाधान में चल रहे पौधारोपण कार्यक्रम में 3000 से अधिक पौधे रोपे गए। इस उपलक्ष्य में कलेक्टर डॉ. मिश्रा द्वारा छात्रों को पौधों के रख-रखाव की जिम्मेदारी तथा महत्व से भी अवगत कराया तथा अधिक से अधिक संख्‍या में पौधे लगाने हेतु प्रोत्साहित किया। इसके साथ ही उन्‍होंने अपार आईडी की स्थिति, मध्यान्ह भोजन, लाइब्रेरी आदि की समीक्षा भी की तथा सुधार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

 

 

Related Articles

Back to top button