Breaking News

SBI YONO एप डाउनलोड कराने के नाम पर ₹2.35 लाख की साइबर ठगी का पर्दाफाश, असम के गुवाहाटी से 03 आरोपी गिरफ्तार, ठगी की 100% राशि ₹2,35,000 नगद बरामद

Safe Click 2.0 अभियान के तहत राजगढ़ पुलिस की बड़ी साइबर कार्रवाई

 

 

 

मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित “Safe Click 2.0” अभियान के अंतर्गत साइबर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए राजगढ़ पुलिस ने एक बड़ी सफलता अर्जित की है। पुलिस अधीक्षक राजगढ़  के निर्देशन, एवं एसडीओपी नरसिंहगढ़   के नेतृत्व में थाना नरसिंहगढ़ पुलिस एवं जिला साइबर सेल की संयुक्त टीम ने SBI YONO एप डाउनलोड कराने के नाम पर हुई ₹2.35 लाख की साइबर ठगी का सफल खुलासा करते हुए असम के गुवाहाटी से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर ठगी की 100% राशि ₹2,35,000/- नगद बरामद की है।

 

*घटना का विवरण*

 

दिनांक 30.06.2026 को फरियादी अखिलेश शर्मा, निवासी शिक्षक कॉलोनी, नरसिंहगढ़ के साथ अज्ञात साइबर ठगों द्वारा SBI YONO एप डाउनलोड कराने के नाम पर धोखाधड़ी करते हुए ₹2,35,000 की राशि अपने खातों में ट्रांसफर करा ली गई। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना नरसिंहगढ़ में अपराध क्रमांक 365/2026, धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

 

*तकनीकी विवेचना से मिली सफलता*

 

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। विवेचना के दौरान बैंक खातों, मोबाइल नंबरों, डिजिटल ट्रांजेक्शन एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया गया, जिससे आरोपियों का नेटवर्क असम राज्य तक पहुंचा।

 

पुलिस टीम ने लगभग 5,000 किलोमीटर की लंबी यात्रा कर पहले बैंक खाताधारक को गिरफ्तार किया। इसी दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि आरोपी गुजरात के अहमदाबाद निवासी एक अन्य व्यक्ति जयेश भाई जोशी के साथ लगभग ₹2.50 लाख की साइबर ठगी कर बैंक से राशि निकालने आने वाले हैं। पुलिस टीम ने रणनीतिक योजना बनाकर बैंक के बाहर निगरानी की तथा मुख्य आरोपी टीकू उर्फ अभिनाश एवं मिराजुल हक को बैंक से राशि निकालने से पहले ही हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया।

 

*पूछताछ में हुआ खुलासा*

 

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी SBI YONO एप डाउनलोड कराने, बैंकिंग सहायता एवं अन्य ऑनलाइन प्रक्रियाओं के नाम पर लोगों को झांसे में लेकर साइबर ठगी करते थे। आरोपी विभिन्न राज्यों के लोगों से धोखाधड़ी कर बैंक खातों के माध्यम से राशि निकालते थे। पुलिस को इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों एवं अन्य राज्यों में की गई साइबर ठगी की जानकारी भी प्राप्त हो रही है। मामले में विस्तृत विवेचना जारी है।

 

*गिरफ्तार आरोपी*

 

1. मिराजुल हक पिता मेहर अली, उम्र 43 वर्ष, निवासी तलावाड़ी, जिला कामरूप (असम)।

 

2. टीकू कलिता उर्फ अभिनाश पिता अरविंदा कलिता, उम्र 26 वर्ष, निवासी सबकुची, अदाबाड़ी, जिला नलबाड़ी (असम)।

 

3. कपिल भुइयां पिता गजेन भुइयां, उम्र 20 वर्ष, निवासी रंगमहल, नॉर्थ गुवाहाटी, जिला कामरूप (असम)।

 

*बरामद मशरूका*

 

₹2,35,000/- नगद (साइबर ठगी की 100% राशि)

 

एक आईफोन एवं एंड्रॉयड फोन सहित अपराध से संबंधित डिजिटल एवं तकनीकी साक्ष्य

Related Articles

Back to top button