बिहार-झारखण्‍ड

आरोग्य मित्रों और जिला समन्वयकों का प्रशिक्षण आयोजित

पटना (SHABD) :आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के प्रभावी क्रियान्वयन को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति (BSSS) की ओर से सरकारी अस्पतालों में बेनिफिशियरी फैसिलिटेशन एजेंसी (BFA) के माध्यम से कार्यरत आरोग्य मित्रों एवं जिला समन्वयकों (डीसी) के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

“सक्षम फ्रंटलाइन, सशक्त स्वास्थ्य व्यवस्था” थीम पर आयोजित इस प्रशिक्षण का उद्देश्य योजना के तहत कार्यरत फ्रंटलाइन कर्मियों की दक्षता बढ़ाना और लाभार्थियों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना था।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को हेल्थ बेनिफिट पैकेज (HBP), स्टैंडर्ड ट्रीटमेंट गाइडलाइंस (STGs), आवश्यक दस्तावेजीकरण तथा ट्रांजैक्शन मैनेजमेंट सिस्टम (TMS) से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत तकनीकी जानकारी और मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही योजना के प्रभावी संचालन, दावों के समयबद्ध निष्पादन तथा लाभार्थियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से आरोग्य मित्रों एवं जिला समन्वयकों की कार्यकुशलता में वृद्धि होगी, जिससे आयुष्मान भारत योजना का लाभ पात्र लाभार्थियों तक और अधिक प्रभावी ढंग से पहुंच सकेगा।

Related Articles

Back to top button