उत्तर प्रदेश
भारत-पाक युद्ध के वीर कर्नल विजय सिंह को अंतिम सलामी, क्षेत्रवासियों ने दी सैनिक सम्मान के साथ विदाई

लखनऊ,25 सितम्बर 2025:सुल्तानपुर के फत्तेपुर निवासी 83 वर्षीय सेवानिवृत्त कर्नल विजय सिंह का आज क्षेत्रवासियों और परिजनों की उपस्थिति में सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। 1971 के भारत-पाक युद्ध में पराक्रम दिखाने वाले और 1987 में श्रीलंका में भारतीय शांति सेना बटालियन का नेतृत्व कर चुके विजय सिंह राष्ट्रपति पदक से सम्मानित थे। सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने गांव के युवाओं को सेना में जाने के लिए प्रेरित किया, जिनमें वर्तमान में 100 से अधिक अधिकारी और जवान कार्यरत हैं।