उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री का अपमान 140 करोड़ देशवासियों का अपमान-पंकज चौधरी

लखनऊ (SHABD):पंकज चौधरी ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा हमेशा “घटिया शब्दों” का इस्तेमाल करती है। उन्होंने कहा कि जब-जब देश की जनता सपा और कांग्रेस को आइना दिखाती है, तब विपक्ष बौखला जाता है।उन्होंने कहा कि विपक्ष की यह टिप्पणी उनकी हताशा को दर्शाती है। यूपी की जनता ने पहले भी समाजवादी पार्टी को करारा जवाब दिया है और आगे भी देगी। पंकज चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी का इतिहास इसी तरह की राजनीति का रहा है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी किसी एक दल के नहीं, बल्कि पूरे देश के प्रधानमंत्री हैं। प्रधानमंत्री को गाली देना 140 करोड़ भारतीयों का अपमान है।यह बयान समाजवादी पार्टी के सांसद अजेंद्र सिंह लोधी द्वारा महोबा में विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद सामने आया।

Related Articles

Back to top button