राजस्‍थान

स्‍पीकर देवनानी ने विधायक गोपाल शर्मा को मुंह मीठा कराकर दी जन्‍म दिवस की बधाई

जयपुर, 05 मार्च। राजस्‍थान विधान सभा अध्‍यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सिविल लाइन्‍स जयपुर विधान सभा क्षेत्र के विधायक श्री गोपाल शर्मा को मिठाई खिलाकर जन्‍म दिवस की बधाई दी। श्री देवनानी ने श्री शर्मा को सुदीर्घ एवं स्‍वस्‍थ जीवन के लिए भी शुभकामनाएं दी। इस मौके पर संसदीय कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल और सरकारी मुख्‍य सचेतक श्री जोगेश्‍वर गर्ग भी मौजूद थे।

सदन में स्‍पीकर श्री देवनानी द्वारा श्री शर्मा के जन्‍म दिवस की जानकारी देने पर सभी सदस्‍यों ने मेजे थपथपाकर श्री शर्मा को बधाई दी।

Related Articles

Back to top button