Breaking News

जिला चिकित्सालय की पार्किंग से बाइक चोरी, सीसीटीवी और चौकी के बावजूद वारदात

 

राजगढ़। जिला चिकित्सालय परिसर में पुलिस चौकी, सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा गार्ड तैनात होने के बावजूद वाहन चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन अस्पताल की पार्किंग से दोपहिया वाहन गायब होने की शिकायतें सामने आ रही हैं, जिससे आमजन में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।

ताजा मामले में मंगीलाल यादव पिता रामसिंह यादव निवासी झोरड़ा, तहसील चाचौड़ा, जिला गुना की बाइक अस्पताल परिसर से चोरी हो गई। वे अपने पिता को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाए थे और रात करीब 7 बजे बाइक पार्किंग में खड़ी कर अस्पताल के अंदर चले गए थे। सुबह करीब 5 बजे बाहर आने पर बाइक अपने स्थान पर नहीं मिली। काफी तलाश के बाद भी वाहन का कोई सुराग नहीं लगा।

पीड़ित ने इस संबंध में राजगढ़ कोतवाली थाने में आवेदन दिया, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली पुलिस द्वारा संबंधित मामले में एफआईआर दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button