Breaking News

मीडिया फैमिली का पारिवारिक मिलन उत्सव न्यू भेड़ाघाट में उल्लासपूर्वक संपन्न

 

जबलपुर।विगत दिवस मीडिया फैमिली द्वारा न्यू भेड़ाघाट में पारिवारिक मिलन उत्सव का हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आपसी सौहार्द, पारिवारिक अपनत्व एवं मनोरंजन के माध्यम से सदस्यों को एक सूत्र में बांधना रहा।

मिलन उत्सव के दौरान अंताक्षरी, गीत-संगीत एवं विविध मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं एवं पुरुष सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। पूरे आयोजन स्थल पर उल्लास, उमंग और पारिवारिक आत्मीयता का वातावरण देखने को मिला।

कार्यक्रम में मीडिया फैमिली की प्रमुख सदस्यों में अलका संजीव गुप्ता, कल्पना कौशलेन्द्र महाजन, दीपाली दीपक गुप्ता, प्रीति कृष्ण दुबे, रीता संजय गुप्ता, प्रीति अजय नामदेव, रीना राहुल सक्सेना, दिया दिव्या गुप्ता एवं रियांशी सक्सेना की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी उपस्थित सदस्यों ने मिलन उत्सव का भरपूर आनंद लिया और ऐसे आयोजनों को निरंतर आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

Related Articles

Back to top button