राजस्‍थान

विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय जगन्नाथ पहाड़िया को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि

जयपुर, 15 जनवरी। राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री जगन्नाथ पहाड़िया को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। प्रमुख सचिव श्री भारत भूषण शर्मा ने विधानसभा परिसर के प्रथम तल स्थित पूर्वी लॉबी में स्वर्गीय पहाड़िया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उपसचिव श्रीमती इंदिरा शर्मा , विधानसभा के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों ने स्वर्गीय पहाड़िया के चित्र पर पुष्पांजलि दी। उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय श्री जगन्नाथ पहाड़िया 6 जून 1980 से 13 जुलाई 1981 तक राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे।

Related Articles

Back to top button