राजस्‍थान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जोधपुर आगमन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की अगवानी— केन्द्रीय गृह मंत्री नव चयनित 10000 कॉनिस्टेबल को राजस्थान पुलिस अकादमी में शनिवार को नियुक्ति पत्र का करेंगे वितरण

जयपुर, 10 जनवरी। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह का शनिवार को जोधपुर आगमन पर मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने उनकी जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पर अगवानी की।
केन्द्रीय गृह मंत्री शनिवार को जयपुर स्थित राजस्थान पुलिस अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान पुलिस में नव चयनित 10000 कॉनिस्टेबल को नियुक्ति पत्रों का वितरण करेंगे।

एयरफोर्स स्टेशन पर केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत, संसदीय कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल, राज्यसभा सांसद श्री राजेंद्र गहलोत,जीव जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री जसवंत सिंह विश्नोई, विधायक श्री अतुल भंसाली, विधायक श्री देवेंद्र जोशी और श्री बाबू सिंह राठौड़, पूर्व राज्यसभा सांसद श्री नारायण पंचारिया,पूर्व राज्यमंत्री प्रो. महेंद्र सिंह राठौड़ व श्री मेघराज लोहिया,श्री राजेंद्र पालीवाल, श्री त्रिभुवन सिंह भाटी, श्रीमती ज्योति ज्याणी, संभागीय आयुक्त डॉ प्रतिभा सिंह, जिला कलक्टर श्री गौरव अग्रवाल, पुलिस आयुक्त श्री ओमप्रकाश सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button