टोनाटार सोसायटी में विक्रेता की कालाबाजारी आई सामने,
दिसंबर माह का शक्कर ही नहीं किया वितरण, 17 की शक्कर को 20 रुपये में बेच रहे।

रूपेश वर्मा / प्रदेश का गौरव
अर्जुनी। मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना में मिलने वाले राशन में सीधे हितग्राहियों से कालाबाजारी करने का मामला सामने आया है। जहां राशन दुकान संचालक सेल्समैन के द्वारा 17 रुपए प्रति किलो में बिकने वाले शक्कर को राशन कार्डधारियों से 20 रूपये प्रति किलो की दर में बेच रहे हैं। वही हद तो तब हो गई जब दुकान संचालक सेल्समैन के द्वारा ग्रामीणों को अंधेरे में रखते हुए हर माह हितग्राहियों को मिलने वाले शक्कर को एक माह वितरण नहीं किया गया। ग्रामीण एवं हितग्राहियों ने ऐसे भ्रष्ट सेल्समेन के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग की है। यह मामला भाटापारा शाखा अंतर्गत एवं प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति गोढ़ी टी के अधीनस्थ ग्राम पंचायत टोनाटार में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान में सेल्समैन की बड़ी लापरवाही एवं गड़बड़ी सामने आई है। जहां प्रति माह मिलने वाले शक्कर 7 क्विंटल 14 किलो को दिसंबर माह में वितरण नहीं किया गया जिससे ग्रामीणों में विक्रेता के प्रति काफी नाराजगी देखी जा रही है वही उसको तत्काल हटाने व कार्रवाई की मांग अब खुलकर सामने आ गई है।
बता दे कि टोनाटार गांव में संचालित शासकीय उचित दुकान में गांव के उपभोक्ताओं को भ्रम में रखकर समयावधि पर राशन बांटने में हेराफेरी की शिकायत किया है। ग्रामीणों का कहना है कि शासकीय दुकान में पदस्थ
सेल्समेन योगेश ध्रुव द्वारा दिसंबर माह का शक्कर अभी तक वितरण नही किया है वंही शासकीय दर 17 रुपये में मिलने वाले शक्कर को 20 रुपये में दिया जाता है। दुकान खुलने का भी कोई निर्धारित समय सीमा नही है।
ग्रामीणों की शिकायत पर पहुंचे इस प्रतिनिधि ने सोमवार को शासकीय उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण किया तो मौके पर राशन दुकान ठंड के समय में अंधेरे में भी खुला पाया। ग्रामीण राजेंद्र रजक पूर्व उपसरपंच गेंदराम वर्मा रामकुमार जायसवाल सहित अन्य लोगों ने बताया कि ग्राम टोनाटार में 850 कार्डधारी है। दुकान संचालक सेल्समैन के द्वारा हमेशा लापरवाही बरती जाती है। दुकान खोलने व बंद करने का कोई समय सीमा नहीं रहता है। दिसंबर माह का शक्कर ही नहीं दिया गया पूछने पर गोलमोल जवाब दिया जाता है और तानाशाही रवैया अपनाते हैं।ग्रामीणों ने इस अनियमितता पर अंकुश लगाते हुए दुकान संचालक सेल्समैन पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग किया है।
इस संबंध में विक्रेता योगेश ध्रुव ने गोलमोल जवाब देते हुए शॉर्टेज की कमी को पूरा करने के लिए एक माह का शक्कर वितरण नहीं करना बताया गया।
इस संबंध में समिति प्रबंधक भूषण साहू ने कहा कि विक्रेता के द्वारा एक माह का शक्कर वितरण क्यों नहीं किया जानकारी नहीं है जानकारी लेकर ही बता पाऊंगा।
इस संबंध में ग्राम पंचायत टोनाटार के युवा सरपंच विष्णु कोसले ने बताया कि एक माह का शक्कर नहीं देने का शिकायत ग्रामीणों के द्वारा किया गया था जिस पर विक्रेता को शक्कर देने बोला गया था



