धौलपुर के चम्बल बाढ़ प्रभावित करीब 256 परिवारों को मिला भूमि का पट्टा— ऊँचाई वाले स्थान पर आवंटित प्लॉट में रह सकेंगे प्रभावित परिवार राजाखेड़ा के चीलपुरा में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने सौपें पट्टे

जयपुर, 12 जनवरी। धौलपुर के राजाखेड़ा उपखंड के बाढ़ प्रभावित गांवों में रहने वाले 256 परिवारों को आवंटित भूमि के पट्टा वितरण कार्यक्रम का गृह राज्य मंत्री व धौलपुर प्रभारी मंत्री श्री जवाहर सिंह बेढ़म के विशिष्ट आतिथ्य में उपखण्ड राजाखेड़ा की ग्राम पंचायत चीलपुरा में आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को संबोधित करते हुए श्री बेढ़म ने कहा कि उपखण्ड राजाखेड़ा के ग्रामीण वर्षो से बाढ़ का सामना करते आ रहे है। निचले क्षेत्रों में निवास करने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। सरकार की लोक कल्याणकारी योजना द्वारा हमेशा से लोगों की समस्याओं का स्थाई समाधान किया है। जवाबदेही सरकार के तहत प्रभावित परिवारों को ऊंचे स्थान पर रहने के लिए पट्टा वितरण किया गया। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा किसानों के प्रति संवेदनशील है।
मुख्यमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को 9 हजार रुपये खातों में डाले जा रहे है। उन्होंने कहा कि पशुओं के बीमार होने पर उनके इलाज के लिए टोल फ्री नम्बर 1962 पर कॉल करके मोबाइल एम्बुलेंस के माध्यम से अपने पशुओं का इलाज करा सकते है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में 2 वर्ष के कार्यकाल के दौरान अपराधों में कमी आई है। बेरोजगारों को नियुक्ति पत्र देकर रोजगार उपलब्ध करवाया गया है। उन्होंने सभी आमजनों से कहा कि अधिक से अधिक सरकारी योजना का लाभ लें।




