Breaking News

असर – आशीष तिवारी । कांग्रेस नेता आशीष तिवारी ने खाद्य सुरक्षा व अपमिश्रकों के संरक्षण पर सरकार को घेरा

खाद्य सुरक्षा पर सरकार की उदासीनता, जनस्वास्थ्य पर गंभीर असर – आशीष तिवारी

 

भोपाल । कांग्रेस नेता आशीष तिवारी ने मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार पर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि प्रदेश में खाद्य पदार्थों में मिलावट सरकार की विफलता, उदासीन रवैया और राजनीतिक संरक्षण का भयावह परिणाम है।

श्री तिवारी ने कहा कि दूध, घी, तेल, मसाले, मिठाइयाँ और बच्चों के पोषण आहार तक सुरक्षित नहीं हैं। उनका आरोप है कि खाद्य सुरक्षा विभाग केवल औपचारिकताएँ निभा रहा है, जबकि बड़े मिलावटखोर राजनीतिक संरक्षण में निडर होकर जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि FSSAI से प्राप्त डाटा के मुताबिक मध्यप्रदेश नकली एवं मिलावटी खाद्य पदार्थों में तीसरे स्थान पर है जहां पिछले वर्ष की तुलना में 600 से ज्यादा मामले दर्ज हुए हैं जिससे सार्वजनिक स्वास्थ्य और बच्चों के पोषण पर गंभीर खतरा बना हुआ है।

 

श्री तिवारी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार को FSSAI और केंद्रीय खाद्य सुरक्षा एजेंसियों के सहयोग से पूरे प्रदेश में विशेष जांच दल या टास्क फोर्स बनाकर, जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले दोषियों और उनके प्रशासनिक एवं राजनीतिक संरक्षक पर सख्त कार्यवाही करना चाहिए।

 

 

— आशीष तिवारी, कांग्रेस नेता, मध्यप्रदेश

Related Articles

Back to top button