राजस्‍थान

उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा का भीलवाड़ा दौरा— जिले में आयोजित बैरवा दिवस सम्मान समारोह में उपमुख्यमंत्री डॉ.बैरवा ने की शिरकत

जयपुर, 28 दिसंबर। उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा रविवार को भीलवाड़ा जिले के नगर निगम सभागार में आयोजित बैरवा दिवस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जहाँ उन्होंने विभिन्न प्रतिभाओं का सम्मान किया।

इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए डॉ. बैरवा ने कहा कि डॉ. अंबेडकर सामाजिक क्रांति के अग्रदूत थे और उनका सपना सामाजिक रूप से समान बनाने का था, जिसे हमें पूरा करना है।

समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 151 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया, साथ ही नवनियुक्त कर्मचारियों का स्वागत किया गया एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों को विदाई दी गई।

इस अवसर पर शाहपुरा विधायक डॉ. लाला राम जी बैरवा और एवं नगर निगम महापौर श्री राकेश पाठक भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button