Breaking NewsRAJGARHदुनियादेशधर्ममध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्क

कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा बने श्रवण कुमार–वृद्धा आश्रम के 32 वृद्धजनो को उज्जैन महाकाल दर्शन के लिए भेजा

राजगढ़। मानवता और संवेदनशील प्रशासन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए राजगढ़ कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने जिला अस्पताल स्थित वृद्धा आश्रम में निवासरत वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष धार्मिक यात्रा की पहल की। कलेक्टर डॉ. मिश्रा स्वयं “श्रवण कुमार” की भावना के साथ आगे आए और सभी वृद्ध जनों को उज्जैन महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन हेतु भेजने की व्यवस्था कराई।

वृद्ध आश्रम के वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षित एवं सुखद यात्रा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा भोजन, आवागमन, स्वास्थ्य सेवाओं तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई। प्रशासन की इस पहल से वृद्ध जनों में अत्यंत उत्साह और भावनात्मक प्रसन्नता देखने को मिली। सभी ने कलेक्टर डॉ. मिश्रा के प्रति आभार प्रकट किया।

डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने कहा कि “वृद्धजन समाज की सबसे अमूल्य धरोहर हैं। उनके चेहरे पर मुस्कान लाना हमारी जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि सौभाग्य है।”

जिला प्रशासन द्वारा आगे भी इसी प्रकार मानवीय और जनहितकारी कार्यों को निरंतर जारी रखने की बात कही गई है।

Related Articles

Back to top button