Breaking News

बाल विवाह के खिलाफ राजगढ़ की ऐतिहासिक हुंकार- अब राजगढ़ की जनता, युवा, बच्चे, समाज, समुदाय और शासन–प्रशासन- सभी ने एक स्वर में यह संकल्प लिया है कि अब बाल विवाह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा


बाल विवाह के खिलाफ राजगढ़ की ऐतिहासिक हुंकार- अब राजगढ़ की जनता, युवा, बच्चे, समाज, समुदाय और शासन–प्रशासन- सभी ने एक स्वर में यह संकल्प लिया है कि अब बाल विवाह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

न्यायपालिका के सार्थक सहयोग और प्रशासन की सक्रिय भूमिका के साथ यह मुहिम अब एक जनआंदोलन का रूप ले चुकी है।

आज मंगल भवन, राजगढ़ से जिला न्यायालय तक निकली पदयात्रा ने पूरे जिले को यह स्पष्ट संदेश दिया कि – राजगढ़ अब बाल विवाह मुक्त बनेगा।

इस ऐतिहासिक यात्रा में न्याय विभाग, पुलिस विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, प्रशासनिक अधिकारी, अहिंसा वेलफेयर सोसायटी टीम, अन्य सामाजिक संस्थाएँ और आम नागरिकों ने एकजुट होकर भागीदारी निभाई।

छात्र–छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपने उत्साह और जागरूकता से इस मुहिम को नई दिशा दी।

सभी ने मिलकर यह संकल्प दोहराया…..हम अपने जिले में किसी भी बच्चे का बचपन छिनने नहीं देंगे।
आइए, हम सब मिलकर इस कुप्रथा को जड़ से समाप्त करें और एक सुरक्षित, शिक्षित और समान अवसरों वाला बाल भविष्य बनाएं- यही होगा सच्चा राजगढ़ – बाल विवाह मुक्त राजगढ़।

Related Articles

Back to top button