छत्तीसगढ़

बैलाडीला व्यापारी कल्याण संघ, किरंदुल में नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने ग्रहण किया पदभार।

 

*किरंदुल, 07 नवम्बर 2025 — बैलाडीला व्यापारी कल्याण संघ, किरंदुल के 03 नवम्बर 2025 को संपन्न हुए निर्वाचन के पश्चात आज संघ के सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने एक भव्य समारोह में विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण किया।*

*कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रूबी शैलेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष श्री बबलू सिद्दीकी, एनएमडीसी से श्री अजय बागे, सीएसआर प्रमुख डॉ. तेज प्रकाश (AN/MS), सीएमओ नपा किरंदुल श्री एस.बी. महापात्र, नपा बचेली उपाध्यक्ष श्री सतीश प्रेमचंदानी, भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री राम सिंहबाबू गौतम, वरिष्ठ नेत्री श्रीमती मीरा तिवारी एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं समाज प्रमुखों की गरिमामय उपस्थिति रही।*

*शपथ ग्रहण की प्रक्रिया श्री चंद्र प्रकाश सिंह चौहान द्वारा संपन्न कराई गई। इस अवसर पर किरंदुल नगर के सैकड़ों व्यापारीगणों की उपस्थिति से समारोह अत्यंत उत्साहपूर्ण एवं ऐतिहासिक बना रहा।*

*कार्यक्रम के दौरान संघ द्वारा कुल 09 मनोनीत पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई। पदभार ग्रहण के उपरांत नव निर्वाचित पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने नगर में विजय रैली निकालकर अपनी एकजुटता और उत्साह का प्रदर्शन किया।*

*यह अवसर बैलाडीला व्यापारी समुदाय के लिए एकता, सहयोग एवं संगठन की भावना को सुदृढ़ करने वाला एक यादगार क्षण बन गया।*

*🏛 निर्वाचित पदाधिकारीगण*

*01 श्री संदीप साव – अध्यक्ष*
02. श्री साहिल छालीवाल (राम)
*03श्रीमती अनिशा प्रदीप शंकरन – उपाध्यक्ष*
*04 श्री सुभाष हलदार – उपाध्यक्ष*
*05. श्री के. रघुराव – कोषाध्यक्ष*
*06.संदीप गुप्ता – सह सचिव*
*07. बप्पी मजूमदार – सह सचिव*

*✳️ मनोनीत पदाधिकारीगण*

*1. गणपत अग्रवाल – उपाध्यक्ष*
*2. सिंघासन गुप्ता – उपाध्यक्ष*
*3. श्रीमती शांति रानी – उपाध्यक्ष*
*4. श्रीमती बबीता गिरी – उपाध्यक्ष*
*5. जितेंद्र गुप्ता – कार्यालय सचिव*
*6. संजय केशरी – कार्यालय सह सचिव*
*7. शुभम केशरी – सह कोषाध्यक्ष*
*8. सोमेन राय – सह सचिव*
*9. विष्णु गुप्ता – सह सचिव*

*✨ बैलाडीला व्यापारी कल्याण संघ, किरंदुल – संगठित व्यापारी, सशक्त समाज।*

Related Articles

Back to top button