राजस्थान
दयानंद कॉलोनी में हो शुद्ध पेयजल की आपूर्ति-विधानसभा अध्यक्ष —नगर निगम एवं जलदाय विभाग के अधिकारियों के साथ किया दयानंद कॉलोनी में मौका निरीक्षण

जयपुर, 22 सितंबर। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सोमवार को दयानंद कॉलोनी का जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं नगर निगम के अधिकारियों के साथ मौका निरीक्षण किया। अधिकारियों को शुद्ध पेयजलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश प्रदान किए। दयानंद कॉलोनी में गंदे पेयजल की सप्लाई की शिकायत मिलने पर उसके समाधान के लिए अधिकारियों के साथ चर्चा की। नगर निगम आयुक्त श्री देशल दान के साथ दूरभाष पर बात कर टीम लगाकर कार्य करने के लिए कहा। इस समस्या का तत्काल समाधान होना चाहिए। इसके साथ ही स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ जल जनित बीमारियों से प्रभावित व्यक्तियों के परिजनों से भी मिले। उन्हें उचित उपचार के संबंध में आश्वासन प्रदान किया।