शासकीय महाविद्यालय राजगढ़ में मनाया गया स्थापना दिवस समारोह
राजगढ़
शासकीय अग्रणी महाविद्यालय राजगढ़ में स्थापना दिवस समारोह, बलराम जयंती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर , संस्था प्राचार्य, मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य , की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में संस्था प्राचार्य द्वारा स्वागत भाषण के साथ-साथ संस्था की उपलब्धि पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय का इतिहास बहुत पुराना है। 14 अगस्त 1958 में विनय विद्यालय को महाविद्यालय में परिवर्तित किया गया था। जिसका संचालन पुरानी बस स्टैंड के पास स्टेट समय के भवन में किया जाता था। वर्तमान में महाविद्यालय जिले का अग्रणी महाविद्यालय और एक्सिलेंस कॉलेज के रूप में परिलक्षित हो रहा है, यहां की लाइब्रेरी सम्रद्ध है। जिसका अधिकतम उपयोग विद्यार्थियों को करना चाहिए। डिप्टी कलेक्टर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के जीवन में लाइब्रेरी, व्यवहारिक ज्ञान, शिक्षकों के अनुभव का अहम योगदान होता है। जिसे विद्यार्थियोन को अपने जीवन में अमल करना चाहिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य डॉ आर के शर्मा द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि यह संस्थान नित नए आयाम स्थापित कर रहा है, यहां के अनेक विद्यार्थी भारतीय प्रशासनिक सेवा, राज्य प्रशासनिक सेवा, अन्य सरकारी, निजी संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा एकल, समूह नृत्य, गायन, पोस्टर, रंगोली प्रतियोगिता में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। अंत में अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों, महाविद्यालयीन स्टाफ को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।