Breaking Newsछत्तीसगढ़जुर्मदेशराज्य
कर्रेगुट्टा ऑपरेशन में 22 से ज्यादा नक्सली ढेर

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सरहद पर स्थित कर्रेगुट्टा पहाड़ में सुरक्षाबलों ने 22 से ज्यादा नक्सलियों को ढेर कर दिया है। फायरिंग अब भी जारी है। सीएम साय ने कहा कि मारे गए सभी नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। ऑपरेशन जारी है।
दो दिन पहले ही कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर मुठभेड़ में जवानों ने एक महिला नक्सली को मार गिराया था। मौके से शव और हथियार बरामद किया गया। पिछले 14 दिनों से चल रहे नक्सल ऑपरेशन पर फोर्स ने अब तक कुल 4 महिला नक्सलियों को ढेर किया है। चारों के शव बरामद कर लिए गए हैं।