भाजपा मण्डल किरंदुल द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर माल्यार्पण व मिठाई वितरण।
जितेन्द्र कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।
*किरंदुल, 14 अप्रैल 2025: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मण्डल किरंदुल द्वारा संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।*
*इस दौरान किरंदुल में स्थापित डॉ. अंबेडकर जी की प्रतिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।*
*उक्त कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष श्री विजय सोढ़ी जी एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रूबीशैलेन्द्र सिंह जी ने डॉ. अंबेडकर के जीवन, उनके सामाजिक समानता और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान पर प्रकाश डाला।*
*माल्यार्पण के पश्चात उपस्थित लोगों के बीच मिठाई वितरित की गई, जिससे उत्सव का माहौल और भी उत्साहपूर्ण हो गया।*
*उक्त अवसर पर भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने बाबासाहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।*
*🔹उक्त कार्यक्रम में कार्यक्रम संयोजक श्री विक्रम नाहक जी, भाजपा मंडल किरंदुल के सहप्रभारी श्रीमती भावना सक्सेना जी, वरिष्ठ सदस्य श्री अतुल सिंह जी,श्री आर सी नाहक जी, श्री रविन्द्र सोनी जी, श्री दीनानाथ ठाकुर जी, श्री शैलेन्द्र सिंह जी,श्री जितेन्द्र गुप्ता जी, श्री डी पी मिश्रा जी, श्री सुनील गुप्ता,श्री नजमुल हक़ जी, श्री सिंहासन गुप्ता जी,श्री प्रकाश जैन जी, श्री राजेन्द्र चौहान जी, श्री मोहित धवन जी, श्री सुखदेव पोयम जी, श्री आनंद चुन्नम जी, श्री तुलेश्वर निषाद जी,श्रीमती शालिनी कर्मा जी, श्रीमती कमला साहू जी, श्रीमती रूपा रानी जी, श्रीमती सरस्वती डहरिया जी, छाया गुप्ता जी,श्रीमती अनीता नायर जी,श्रीमती मलिना जी,तथा समस्त महिला मोर्चा कार्यकर्ता , श्री राजेन्द्र यादव जी भारतीय मजदूर संघ के सम्मानित सदस्यगण, एवं आम जन उपस्थित थे।*