बिहार-झारखण्ड
शिवहर: शैलेश कुमार डीआईजी के पद पर हुए नियुक्त

शिवहर : शिवहर जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा को राज्य सरकार ने एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। सरकार ने उन्हें पदोन्नति प्रदान करते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) के पद पर नियुक्त किया है। इस संबंध में राज्य सरकार की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।




