छत्तीसगढ़राज्य

कानून व्यवस्था को लेकर पूर्व CM ने BJP पर कसा तंज, बोले – ‘लीजिए अब एक और पदाधिकारी ‘सुशासन’ के शिकार’

रायपुर। रायपुर में भारतीय जनता पार्टी की युवा मोर्चा के एक नेता से हुई लूट को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीखी टिप्पणी की है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बघेल ने कहा, लीजिए.. अब भाजपा के एक और पदाधिकारी “सुशासन” के शिकार हो गए हैं।

क्या है पूरा मामला ?
बता दें कि, रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय नगर थाना क्षेत्र में चाकूबाजी और लूट की घटना हुई है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के एक नेता को चाकू दिखाकर लूट लिया गया। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके दो साथियों पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भाजपा युवा नेता आकाश तिवारी जांजगीर-चांपा के ग्रामीण उपाध्यक्ष हैं। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर कसा तंज
पूर्व मुख्यमंत्री ने इस घटना के बाद छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। बघेल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा, लीजिए.. अब भाजपा के एक और पदाधिकारी “सुशासन” के शिकार हो गए हैं। राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में भारतीय जनता युवा मोर्चा के एक नेता के साथ लूट की खबर सामने आई है। चाकू की नोंक पर हुई इस लूट के दौरान विरोध करने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता के दो साथियों पर चाकू से हमला कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button
× click to chat whatsapp