देश

रेलवे कार्मिकों को कर्मयोगी के तहत मिलेगा प्रशिक्षण

नई दिल्ली। भारत सरकार के कार्मिक मन्त्रालय एवं रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिशन कर्मयोगी के तहत IGot Portal पर आनलाइन प्रशिक्षण प्राप्त करना अनिवार्य है। मिशन कर्मयोगी के तहत सम्पूर्ण भारत के केन्द्रीय और राज्य कर्मचारी आनलाईन प्रशिक्षण ले रहे हैं।

इस कड़ी में उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबन्धक उपेन्द्र चन्द्र जोशी के निर्देशानुसार इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी अनुराग त्रिपाठी के द्वारा अपने अधीनस्थ अधिकारियों के नेतृत्व में एक विस्तृत योजना बनायी गयी और मण्डल एवं वर्कशापों को इस सम्बन्ध में उचित दिशा निर्देश दिया गया कि समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिशन कर्मयोगी के तहत IGot पोर्टल पर सम्पूर्ण कोर्स करने के लिए प्रेरित करें।

मिशन कर्मयोगी IGot के तहत सितम्बर माह में सम्पूर्ण भारत के केन्द्रीय कार्यालयों एवं कुछ राज्यों के कार्यालय में उत्तर मध्य रेलवे को प्रथम स्थान प्राप्त होने का गौरव प्राप्त हुआ है। इसका श्रेय महाप्रबन्धक उपेन्द्र चन्द्र जोशी महोदय एवं प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी अनुराग त्रिपाठी के सराहनीय प्रयास को जाता है जिनके मार्गदशन में उत्तर मध्य रेलवे को प्रथम स्थान प्राप्त होने का गौरवशाली क्षण मिला है।

Related Articles

Back to top button
× click to chat whatsapp