Breaking News

मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई* 

राजगढ़ जिले में मिलावटी एवं संदिग्ध खाद्य पदार्थों की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गत दिवस को जीरापुर में दूध डेयरियों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री एस.एस. खत्री द्वारा जीरापुर स्थित सांवरिया दूध डेयरी, टेंशन चौराहा का निरीक्षण कर दूध का नमूना लिया गया। इसी प्रकार बालाजी दूध डेयरी के निरीक्षण के दौरान लगभग 12 किलोग्राम संदिग्ध पनीर पाया गया। संदिग्ध पनीर का नमूना लेकर आवश्यक कार्रवाई की गई तथा शेष 11 किलोग्राम संदिग्ध पनीर का मौके पर ही विनष्टीकरण कराया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग की टीम के साथ संयुक्त रूप से निरीक्षण एवं कार्रवाई की गई। मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं प्रभारी राजस्व निरीक्षक उपस्थित रहे।

 

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लिए गए खाद्य नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button