Breaking News

जबलपुर उत्तर प्रदेश बिहार महासंघ ने छठ महापर्व पर सुरक्षा, सफाई व चेंजिंग रूम व्यवस्था हेतु महापौर एवं पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

 

जबलपुर। लोक आस्था एवं सूर्योपासना के महापर्व छठ के उपलक्ष्य में संस्कारधानी जबलपुर के विभिन्न घाटों एवं तालाबों पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आज जबलपुर उत्तर प्रदेश बिहार महासंघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने माननीय महापौर एवं पुलिस अधीक्षक महोदय को ज्ञापन सौंपा।

महासंघ के पदाधिकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराते हुए कहा कि संस्कारधानी में बहुतायत संख्या में उत्तर भारतीय परिवार निवास करते हैं और आगामी 13 नवम्बर से शुरू होने वाले चार दिवसीय छठ महापर्व पर गौरीघाट, तिलवाराघाट, माढ़ोताल, हनुमानताल, संजीवनी नगर, देवताल, गुलौआताल, अधारताल, गोकलपुर, रांझी सहित शहर के प्रमुख जलस्रोतों पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं।

महासंघ ने प्रमुखता से निम्नलिखित मांगें रखीं:

सभी प्रमुख छठ घाटों पर पर्याप्त साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल और समुचित प्रकाश (लाइटिंग) की व्यवस्था की जाए।

अर्घ्य एवं स्नान के पश्चात व्रती माताओं-बहनों की सुविधा और निजता को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक घाट पर पर्याप्त संख्या में अस्थायी चेंजिंग रूम / गुमटी की व्यवस्था की जाए।

घाटों पर उमड़ने वाली भारी भीड़ के मद्देनजर पुख्ता सुरक्षा प्रबंध, पुलिस बल की तैनाती और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

इस अवसर पर ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में महासंघ के अध्यक्ष कंदर्प कामेश्वर शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष विजय मिश्रा, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष राकेश रंजन, अनिल गुप्ता, संतोष सिंह, कन्हाई कुमार, कुंदन कुमार एवं विपिन कुमार सहित महासंघ के अन्य सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button