Breaking News
बस स्टैंड स्थित हटीले हनुमान मंदिर में 9 वर्षों से सज रहा मां सिंहवाहिनी का दरबार

राजगढ़। नगर के मुख्य बस स्टैंड स्थित श्री हटीले हनुमान मंदिर परिसर में मां सिंहवाहिनी ग्रुप कालीपीठ द्वारा नवरात्रि पर माता रानी की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। समिति द्वारा पिछले नौ वर्षों से लगातार यह परंपरा निभाई जा रही है। इस वर्ष माता रानी की प्रतिमा नलखेड़ा की मां बगलामुखी के स्वरूप में विराजित की गई है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। प्रतिदिन दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए भक्त पहुंच रहे हैं। नवरात्रि के चलते मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।



