Breaking News
भव्य चुनरी यात्रा में सम्मिलित हुए राज्यमंत्री *माँ जगदम्बा की आरती कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

राजगढ शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर ब्यावरा में भंवरगंज मित्र मंडल द्वारा छिपा मंदिर से वैष्णोदेवी मंदिर तक भव्य चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नारायण सिंह पंवार सम्मिलित हुए। उन्होंने माँ जगदम्बा के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती की और माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर श्री पंवार ने माँ जगदम्बा से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने प्रार्थना की कि माँ की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे तथा प्रत्येक घर में सुख-शांति, समृद्धि और सकारात्मकता का वास हो।



