Breaking News

अघोषित बिजली कटौती के विरोध में धवला जोड़ पर चक्काजाम

 

राजगढ़। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में पूर्व विधायक बापू सिंह तंवर ने ग्रामीणों के साथ धवला जोड़ पर चक्काजाम कर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान हेमराज कल्पोनी, प्रेम सिंह परिहार और भोजपुर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र सिंह सहित ग्रामीणजन मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान विद्युत विभाग के जिला अधिकारी से चर्चा कर ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई।

, विद्युत कटौती की समस्या को लेकर चर्चा के दौरान अधिकारी ने कथित तौर पर कहा कि “हमारे हाथ में कुछ नहीं है।” इस जवाब के बाद विद्युत व्यवस्था और समस्या के समाधान की जिम्मेदारी को लेकर सवाल उठाए गए।

पूर्व विधायक तंवर ने कहा कि राजगढ़ जिले में भाजपा के पांच विधायक, दो कैबिनेट मंत्री और भाजपा के सांसद होने के साथ प्रदेश एवं केंद्र में भी भाजपा की सरकार है। इसके बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बिजली जैसी बुनियादी सुविधा के लिए परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से इस समस्या के समाधान के लिए प्रभावी प्रयास करने की मांग की।

तंवर ने कहा कि बिजली कटौती का असर किसानों, विद्यार्थियों, छोटे व्यापारियों और आम नागरिकों पर पड़ रहा है। इससे कृषि कार्य प्रभावित होने के साथ ग्रामीण परिवारों की दिनचर्या भी बाधित होती है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र के विधायकों, सांसद और अन्य जनप्रतिनिधियों से बिजली कटौती को लेकर सवाल करें तथा नियमित विद्युत आपूर्ति के लिए किए जा रहे प्रयासों और समस्या के समाधान की समय-सीमा की जानकारी मांगें।

 

Related Articles

Back to top button