Breaking News

त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए भोपाल मंडल होकर चलेंगी 12 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

भोपाल। दुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेल द्वारा भोपाल मंडल होकर विभिन्न प्रमुख शहरों के लिए 12 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इन अतिरिक्त सेवाओं से यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा के अधिक विकल्प मिलेंगे तथा नियमित ट्रेनों में भीड़ कम करने में मदद मिलेगी।

प्रमुख स्पेशल ट्रेनें इस प्रकार हैं:
1. रानी कमलापति–दानापुर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल (01667/01668): 12 अक्टूबर से 17 नवंबर 2026 तक निर्धारित दिनों में दोनों दिशाओं में 11-11 फेरे।
2. रानी कमलापति–रीवा साप्ताहिक पूजा स्पेशल (02191/02192): अक्टूबर एवं नवंबर में निर्धारित तिथियों पर दोनों दिशाओं में 4-4 फेरे।
3. लोकमान्य तिलक टर्मिनस–मऊ स्पेशल (01123/01124): 11 अक्टूबर से 22 नवंबर 2026 तक निर्धारित अवधि में संचालन।
4. पुणे–गोरखपुर दैनिक स्पेशल (01415/01416): अक्टूबर एवं नवंबर में दोनों दिशाओं में 32-32 फेरे।
5. लोकमान्य तिलक टर्मिनस–गोरखपुर दैनिक स्पेशल (01079/01080): अक्टूबर एवं नवंबर में दोनों दिशाओं में 32-32 फेरे।
6. हडपसर–गाजीपुर सिटी स्पेशल (01431/01432): 13 अक्टूबर से 22 नवंबर 2026 तक दोनों दिशाओं में 12-12 फेरे।
7. लोकमान्य तिलक टर्मिनस–बनारस स्पेशल (01051/01052): 14 अक्टूबर से 19 नवंबर 2026 तक निर्धारित दिनों में संचालन।
8. सुल्तानपुर–लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल (04212/04211) एवं वाराणसी–लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल (04226/04225): अक्टूबर एवं नवंबर में दोनों दिशाओं में 4-4 फेरे। ये ट्रेनें बीना, रानी कमलापति एवं इटारसी स्टेशनों पर ठहरेंगी।
9. अजमेर–रांची पूजा स्पेशल (09619/09620): अक्टूबर से नवंबर 2026 तक दोनों दिशाओं में 9-9 फेरे, गुना स्टेशन पर ठहराव।
10. जोधपुर–चेन्नई बीच पूजा स्पेशल (04815/04816): अक्टूबर से दिसंबर 2026 तक निर्धारित दिनों में संचालन। यह ट्रेन गुना, बीना, भोपाल एवं इटारसी स्टेशनों पर ठहरेगी।
11. इंदौर–सूबेदारगंज स्पेशल (04170/04169): अक्टूबर से नवंबर 2026 तक निर्धारित दिनों में संचालन।
12. उधना–प्रयागराज स्पेशल (04106/04105): अक्टूबर से नवंबर 2026 तक निर्धारित दिनों में संचालन। ये ट्रेनें रूठियाई–गुना मार्ग से होकर चलेंगी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए अतिरिक्त रेल सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इन ट्रेनों से विभिन्न प्रमुख गंतव्यों के लिए यात्रा के अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे और नियमित ट्रेनों में यात्री भार कम करने में सहायता मिलेगी।

रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि यात्रा से पूर्व संबंधित ट्रेन की तिथि, समय-सारणी एवं ठहराव की जानकारी रेलवे की अधिकृत वेबसाइट, रेलवन ऐप अथवा रेलवे पूछताछ सेवा 139 से प्राप्त करें

Related Articles

Back to top button