Breaking News

1111 मीटर की मां जालपा चुनरी यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक, 17 अक्टूबर को निकलेगी भव्य यात्रा

राजगढ़ में 16वीं चुनरी यात्रा को लेकर तैयारियां तेज, सर्व समाज की सहभागिता पर जोर; श्रद्धालुओं के लिए फलाहार, प्रसादी और वापसी हेतु वाहनों की रहेगी व्यवस्था

राजगढ़। मां जालपा के प्रति श्रद्धा और भक्ति के भाव के साथ प्रतिवर्ष निकाली जाने वाली 1111 मीटर लंबी भव्य मां जालपा चुनरी यात्रा की तैयारियों को लेकर रविवार को गीता मानस प्रचार समिति, पारायण चौक राजगढ़ में बैठक आयोजित की गई। विश्व हिंदू परिषद एवं हिंदू चेतना मंच के तत्वावधान में आयोजित होने वाली इस यात्रा में इस वर्ष भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और सर्व समाज के लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

आगामी 17 अक्टूबर 2026, शनिवार को मां जालपा सप्तमी के पावन अवसर पर 16वीं मां जालपा चुनरी यात्रा निकाली जाएगी। बैठक में यात्रा को भव्य, दिव्य और व्यवस्थित स्वरूप प्रदान करने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें चुनरी की व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधाएं, यातायात प्रबंधन, अनुशासन और आयोजन से जुड़ी अन्य तैयारियों को समय पर पूरा करने पर सहमति बनी।

सर्व समाज की सहभागिता से सजेगी चुनरी यात्रा

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि मां जालपा चुनरी यात्रा केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि श्रद्धा, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक भी है। यात्रा में अधिक से अधिक समाजों और श्रद्धालुओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने और व्यवस्थाओं को सुचारु रखने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष तेजेन्द्र उपाध्याय, जिला मंत्री मयंक जायसवाल, ब्राह्मण समाज के राजेंद्र जोशी, हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष हर्षांत इंगले, ओम शर्मा, लखन गुर्जर, संतोष राणा, प्रखंड अध्यक्ष सोनू , प्रखंड मंत्री हेमरज तंवर, चंदन गुर्जर, देवराज एवं मनोहर तंवर सहित अन्य कार्यकर्ता एवं समाजजन उपस्थित रहे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button