अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार — डोडाचूरा एवं मोबाइल सहित ₹21,000/- का मशरूका जप्त

राजगढ मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा आरोपी, मादक पदार्थ की आपूर्ति से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में विवेचना जारी*
ऑपरेशन शुद्धि के तहत अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री अमित तोलानी (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस राजगढ़ श्री अरविंद सिंह राठौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खुजनेर निरीक्षक रवि ठाकुर के नेतृत्व में थाना खुजनेर पुलिस द्वारा एक आरोपी को डोडाचूरा के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से डोडाचूरा एवं एक मोबाइल फोन सहित कुल ₹21,000/- का मशरूका जप्त किया गया है।
*घटना का विवरण*
दिनांक 04.10.2026 को सहायक उप निरीक्षक विजय शर्मा को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जमनालाल पार्क के पास, पांदा धड़ला रोड खुजनेर पर एक व्यक्ति पान मसाले के झोले में अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा लेकर बेचने के लिए बैठा है।
सूचना प्राप्त होने पर आवश्यक अभिलेखीय कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ अधिकारी को अवगत कराया गया। इसके उपरांत पुलिस टीम स्वतंत्र साक्षियों एवं आवश्यक विवेचना सामग्री के साथ मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुँची।
*पुलिस कार्रवाई*
मौके पर एक व्यक्ति झोला लिए बैठा दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर झोला लेकर इधर-उधर जाने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम कमलसिंह पिता स्वर्गीय बलवंतसिंह माली, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम डोडी, थाना जावर, जिला सीहोर बताया।
स्वतंत्र साक्षियों की उपस्थिति में तलाशी लेने पर आरोपी के पास मौजूद झोले से डोडाचूरा बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक तौल काँटे से तौल करने पर डोडाचूरा का झोले सहित वजन 6.016 किलोग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹20,000/- है।
आरोपी से मादक पदार्थ रखने के संबंध में वैध लाइसेंस अथवा दस्तावेज माँगे जाने पर उसने कोई वैध दस्तावेज नहीं होना बताया। पुलिस द्वारा डोडाचूरा को विधिवत सीलबंद कर जप्त किया गया तथा आरोपी के कब्जे से लगभग ₹1,000/- कीमत का एक मोबाइल फोन भी जप्त किया गया।
आरोपी को गिरफ्तार कर थाना खुजनेर में अपराध क्रमांक 205/2026, धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
*गिरफ्तार आरोपी*
कमलसिंह पिता स्वर्गीय बलवंतसिंह माली, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम डोडी, थाना जावर, जिला सीहोर।
*जप्त मशरूका*
• मादक पदार्थ डोडाचूरा — झोले सहित वजन 6.016 किलोग्राम, अनुमानित कीमत ₹20,000/-।
• एक काले रंग का LAVA मोबाइल फोन — अनुमानित कीमत ₹1,000/-।
कुल जप्त मशरूका की अनुमानित कीमत ₹21,000/-।
मादक पदार्थ की आपूर्ति के संबंध में विवेचना जारी
आरोपी से पूछताछ में मादक पदार्थ प्राप्त करने एवं उसकी आपूर्ति से संबंधित जानकारी सामने आई है। प्राप्त जानकारी के आधार पर मादक पदार्थ उपलब्ध कराने एवं मँगवाने वाले अन्य व्यक्तियों की भूमिका के संबंध में विवेचना जारी है। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।




