Breaking News

सुठालिया परियोजना प्रभावित कृषकों का अनशन समाप्त  9 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रशासन एवं कृषकों के बीच हुई चर्चा, अधिकांश मांगों पर नियमानुसार कार्यवाही का लिखित आश्वासन

राजगढ़,     सुठालिया परियोजना के प्रभावित कृषकों द्वारा मुआवजा विसंगतियों की मांग को लेकर 9 दिन से जारी धरना प्रदर्शन, भूख हडताल पर बैठे कृषको की मांगों पर मंगलवार को जिला प्रशासन द्वारा अथक प्रयासों से आज दिनांक को कृषको की 9 सूत्रीय मांगों को लेकर कृषकों से चर्चा करने एवं मांगों की पूर्ति हेतु पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह आदि अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासन के प्रतिनिधीयों के रुप में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) ब्यावरा श्री गोविन्द दूबे, कार्यपालन यंत्री, सुठालिया परियोजना श्री जे.के. ठाकुर एवं परियोजना का मैदानी अमला उपस्थित रहे।

कृषको की 9 सूत्रीय मांगों पर आज दिनांक को पूर्वाह्न में कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा की ओर से वीडियों संदेश जारी कर उनकी अधिकतम मांगों को नियमानुसार पूर्ण किये जाने का आश्वासन देकर अनशन समाप्त करने की अपील की गयी। कृषको की 9 सूत्रीय मांगों में से प्रथम मांग को छोडकर शेष अन्य मांगों पर नियमानुसार पूर्ति हेतु लिखित आश्वासन दिया गया है। उक्त लिखित आश्वासन दिये जाने के पश्चात् मंगलवार को भूख हडताल पर बैठे कृषको द्वारा अनशन समाप्त किया गया। आठवीं मांग की प्रतिपूर्ति हेतु शासन से निर्णय उपरांत कार्यवाही हेतु आश्वासन दिया गया है।

Related Articles

Back to top button