Breaking News
दिग्विजय सिंह की यात्रा में बच्चों से नारे लगवाने के मामले में मानवाधिकार आयोग सख्त, मुख्य सचिव और DGP को नोटिस

मध्यप्रदेश। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की यात्रा के दौरान बच्चों से नारे लगवाने के मामले में मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लेते हुए सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने प्रदेश के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (DGP) को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर मामले में रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।
बताया जा रहा है कि यात्रा के दौरान बच्चों से नारे लगवाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस मामले में आरोप लगाए गए कि बच्चों को पैसे का लालच देकर यात्रा में शामिल किया गया और उनसे नारे लगवाए गए।
मामले को गंभीरता से लेते हुए मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। अब संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच और तथ्यों के संबंध में रिपोर्ट मांगी गई है।




