युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकार लगातार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। IT पार्क एवं इंजीनियरिंग कैंपस के माध्यम से युवाओं को शिक्षा के साथ रोजगार और कौशल विकास के नए अवसर मिलेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इंदौर और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में विकसित कर रही है। इससे प्रदेश के समग्र विकास को गति मिलेगी। नई तकनीक, नवाचार और उद्योगों को बढ़ावा मिलने के साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार प्रत्येक क्षेत्र में प्रगति के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। साथ ही, आगामी सिंहस्थ की तैयारियों को भी गति दी जा रही है और आवश्यक विकास कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है।


