पीलूखेड़ी की विंध्याचल डिस्टलरीज का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण टैंकरों के आवागमन, शराब स्टॉक के वितरण और सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

राजगढ़। जिले में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस अधीक्षक राजगढ़ अमित तोलानी (IPS) ने जिला आबकारी अधिकारी रितेश लाल के साथ कुरावर थाना क्षेत्र के पीलूखेड़ी स्थित विंध्याचल डिस्टलरीज का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान डिस्टलरी के डायरेक्टर एवं संबंधित स्टाफ मौजूद रहा। पुलिस अधीक्षक ने डिस्टलरी से निकलने वाले शराब स्टॉक टैंकरों के वितरण, आवागमन एवं सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान टैंकरों की सुरक्षा, स्टॉक वितरण प्रक्रिया तथा परिवहन के दौरान अपनाई जाने वाली व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने डिस्टलरी प्रबंधन एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शराब के भंडारण, वितरण एवं परिवहन के दौरान निर्धारित नियमों और सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही टैंकरों के आवागमन एवं वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता और सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।


