25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत” के अंतर्गत विद्यालयों में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

राजगढ़ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “मेरे सपनों का भारत – सेवा चित्र” विषय पर शनिवार को जिले की समस्त शासकीय एवं अशासकीय शैक्षणिक संस्थाओं में विद्यालय स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बड़े हर्ष, उत्साह एवं रुचि के साथ सहभागिता की।विद्यार्थियों ने अपने चित्रों एवं विचारों के माध्यम से विकसित एवं समृद्ध भारत के प्रति अपनी कल्पनाओं, आकांक्षाओं एवं सपनों को प्रस्तुत किया।
आयोजन के दौरान विभिन्न स्थानों पर जनप्रतिनिधियों एवं समाजजनों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम में सहभागिता की तथा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इससे कार्यक्रम को सामाजिक सहभागिता एवं व्यापक जनसमर्थन भी प्राप्त हुआ।विद्यालय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन कर उन्हें अभियान के आगामी चरण की प्रतियोगिता हेतु भेजा जाएगा।



